अमेठी : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी व पाँच दिन की ईडी रिमांड पर लिए जाने के बाद आप नेताओ में काफी आक्रोश है। वहीं आज आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिशकंर जायसवाल ने अपने कैम्प कार्यालय पर मीडिया कर्मियों से वार्ता कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा और संजय सिंह की गिरफ्तारी को बताया भाजपा और प्रधानमंत्री के दबाव में संजय सिंह की गिरफ्तारी ईडी ने की है।

जानकारी के मुताबिक शराब घोटाले में दो दिन पहले ईडी ने आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को पांच दिन की रिमांड पर लिया था। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आप नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरजस्त नाराजगी देखने की मिल रही है। आज अमेठी आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिशकंर जायसवाल ने अपने कैम्प कार्यालय पर मीडिया कर्मियों को बुलाकर प्रेस कांफ्रेंस किया और जिला अध्यक्ष ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दबाव में ईडी ने कूटरचित तरीके से संजय सिंह की गिरफ्तारी की गई है।

आगे जिला अध्यक्ष ने कहा इंडिया गठबंधन से भाजपा पूरी तरह घबराई है इस गठबंधन ने मुख्य वक्ता है सांसद संजय सिंह 14 बार ईडी ने उन दोनों अभियुक्तों को बुलाया था लेकिन एक बार भी उन लोगों ने संजय सिंह का नाम नही लिया लेकिन भाजपा और प्रधानमंत्री ने ईडी पर जबरन दबाव बनवा कर उनको गिरफ्तार करवाया है और अगर सही जाँच कर के संजय सिंह को नही छोड़ा जाता तो हम लोग आंदोलन करेंगे।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *