अमेठी : कोतवाली क्षेत्र के मुसाफिरखाना गौरीगंज मार्ग हाईवे फ्लाईओवर निकट बाजार से सब्जी बेच कर घर जा रहे युवक को अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी । जिसमें युवक की मौत हो गयी एवं मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया । जिसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

शुक्रवार की देर रात लगभग 10 बजे कोतवाली क्षेत्र के पिंडारा महराज निवासी प्रेम नाथ मौर्य उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र शोभनाथ मुसाफिरखाना बाजार से सब्जी बेचकर ठेला लेकर घर जा रहे थे कि मुसाफिरखाना गौरीगंज मार्ग हाईवे निकट अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी । जिसमें प्रेम नाथ मौर्य पुत्र शोभनाथ की मौत हो गयी एवं मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया जिसे इलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *