Varanasi News : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2024 के लाभार्थियों के सर्वे हेतु परियोजना निर्देशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विनोद राम त्रिपाठी ने आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव तथा एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार सिंह सहित समस्त सहायक विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं प्राविधिक सहायक कृषि के साथ बैठक किया।

बैठक के दौरान परियोजना निदेशक ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि योजना अंतर्गत किसी भी अपात्र लाभार्थियों को सम्मिलित ना किया जाए तथा कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित भी न रह पाए। साथ ही उनके द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा निरंतर उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है अतः पूर्ण जिम्मेदारी से पात्र लाभार्थियों का चयन करना सुनिश्चित करें।

किसी भी अन्यथा की स्थिति में संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारी की जवाब देही सुनिश्चित की जाएगी। वर्ष 2024- 25 में आवंटित प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आवासों को 31 जनवरी 2025 तक पूर्ण करने का निर्देश दिए।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *