चंदौली। एंबीशन स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विमल मिश्रा, डायरेक्टर विवेक मिश्रा, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू दुबे सहित अनेक गणमान्य अतिथि, अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। नृत्य, संगीत, नाटक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास ने सभी का मन जीत लिया।

मुख्य अतिथि प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, तकनीकी ज्ञान और रचनात्मकता का विकास आज की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एंबीशन स्कूल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 

प्रधानाचार्या डॉ. अंजू दुबे ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षिक उपलब्धियों के साथ-साथ खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में छात्रों की सफलता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। वार्षिकोत्सव विद्यालय परिवार के लिए गर्व, उत्साह और प्रेरणा का स्रोत बना।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *