रिपोर्ट – राकेश सिंह

भदोही जिले में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 45 लाख रुपए गायब होने का मामल सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दावा है की फर्जी चेक के माध्यम से खाते से 45 लाख रुपए की जालसाजी की गई है।

पूरा मामला ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा का है जहां ज्ञानपुर के ही रहने वाले एहसान हैदर का बैंक खाता है। बैंक जाकर एहसान हैदर ने जब पास बुक एंट्री अपडेट कराई तो उनके खाते से चेक के माध्यम से 45 लाख रुपए किसी खाते में ट्रांसफर होना दिखाया गया। जबकि दावा है की एहसान हैदर ने किसी तरह का ट्रांजेक्शन नहीं किया। एहसान हैदर ने बताया की उनकी पत्नी प्रोफेसर थी और कोविड में उनकी मौत हो गई थी। वो पत्नी का खाता बंद कराने के लिए बैंक गए थे इस दौरान उन्होंने अपना भी खाता प्रिंट कराया तो उन्हे 45 लाख रुपए निकाले जाने की जानकारी मिली।

जबकि उन्होंने इस तरह का कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया। उन्होंने बताया की मैनेजर से शिकायत के बाद बताया गया है की फर्जी चेक से किसी जालसाज ने रुपए ट्रांसफर किए हैं जिस पर कार्यवाई होगी। जिसके बाद एहसान हैदर ने एसपी डीएम से मामले की शिकायत की। अपर पुलिस अधिक्षक राजेश भारती ने बताया की पूरे मामले की जांच साइबर सेल टीम कर रही है। प्राथमिक तौर पर लगता है की क्लोन चेक से रुपए ट्रांसफर किए गए है।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *