वाराणसी। मडुवाडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर में निर्माणाधीन जी टी रोड की सिक्स लेन सड़क पर सो रहे मडुवाडीह थानाक्षेत्र के शिवदासपुर सिंधुरिया कॉलोनी निवासी लगभग 26 वर्षीय सिकन्दर राजभर उर्फ भीम नामक मजदूर का सिर, पार्किंग के लिए बैक हो रही ट्रक के पहिए की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।सूचना पर पहुँचे सैकड़ों क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो महिलाएं भड़क गई व चक्काजाम करने लगी।लोग दुर्घटना करने वाले ट्रक चालक संग ट्रक को पकड़ने की मांग कर रहे थे।मडुवाडीह पुलिस ने परिजनों को समझाया इसके बाद परिजन मान गए।लोगों ने बताया कि सिकन्दर ट्रांसपोर्ट एरिया में पल्लेदारी का काम करता था।

सिकन्दर की शादी चार वर्ष पूर्व चौरी,भदोही निवासी ज्योति राजभर से हुई थी।दोनों से कोई संतान नहीं थी।सिकन्दर की मां धन्नी देवी की मृत्यु डेढ़ माह पूर्व ही हुई थी।सिकन्दर के अचानक से हुई मृत्यु पर पिता शंकर,उसकी पत्नी ज्योति व उसके दो छोटे भाई शेखर व पिंटू को झकझोर कर रख दिया।परिजनों संग क्षेत्र की महिलाओं का भी रो-रो कर बुरा हाल था।लोग मृतक की पत्नी संग परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *