वाराणसी : पुलिस आयुक्त वाराणसी के मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त बशीर मियां पुत्र भोला मिया निवासी-ग्राम चतुर बगहा पोस्ट बाबू विशुनपुर थाना यादवपुर जिला गोपालगंज बिहार को ग्राम औढ़े थाना रोहनिया से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से कुल 5.950 किलो ग्राम नाजायज़ गांजा बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *