वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी मंगलवार की शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। सप्तऋषि आरती के पश्चात मुख्यमंत्री ने गर्भ गृह में जाकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया| पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए लोक कल्याण की कामना की| दर्शन पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली ।

मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि देव दीपावली को देखते हुए मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, वहीं मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने आगामी समय में होने वाले संत समागम, देव दीपावली, अन्नकूट पर्व पर होने वाली तैयारी के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के दर्शन पूजन के दौरान उत्तर प्रदेश के मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक नीलकंठ तिवारी, जिलाधिकारी एस राज लिंगम, पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा, एसडीम शंभू शरण, विशेष कार्य अधिकारी उमेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *