वाराणसी : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष प्रमुख मुख्‍य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्‍तव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर शिशिर दत्त, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक रजनीश गुप्ता, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी रणविजय, प्रधान वित्त सलाहकार नीरज वर्मा, प्रमुख मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश कुमार, प्रमुख मुख्‍य इंजीनियर श्री विनोद बमपाल, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री रणवीर सिंह चौहान, मुख्‍य सतर्कता अधिकारी प्रमोद कुमार चौधरी, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्रीकांत यादव एवं कर्मचारियों के साथ प्रशासन भवन के प्रांगण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इसके बाद महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने परेड की सलामी ली एवं निरीक्षण किया जिसमे रेलवे सुरक्षा बल, सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड, सिविल डिफेंस, स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने भाग लिया। परेड में सम्मिलित सभी टुकडियां अपने-अपने युनिफॉर्म में बेहद ही आकर्षक लग रही थी। इसके उपरांत महाप्रबंधक द्वारा बनारस रेल इंजन कारखाना के उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अनुवादक अमलेश श्रीवास्तव एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी पियूष मींज ने किया।

एकता दिवस के अंतर्गत सर्वप्रथम बरेका में कार्मिक विभाग के सम्पादन में महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने हरी झंडी दिखाकर “रन फॉर यूनिटी” का शुभारंभ कर रवाना किया जोकि गोल्फ कोर्स से शुरू होकर पूर्वी कॉलोनी होते हुए बास्केट बॉल कोर्ट पर समाप्त हुई। रन फॉर यूनिटी में बरेका के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, सेन्ट जॉन्स एमबुलेन्स ब्रिगेड, नागरिक सुरक्षा संगठन एवं भारत स्काउट एण्ड गाइड के सदस्यों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *