वाराणसी : युवा फाउंडेशन अध्यक्ष की सीमा चौधरी ने जिला मुख्यालय पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर से मिलकर कैंट क्षेत्र में ऑटो में छेड़खानी का आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगाई है। सीमा चौधरी ने बताया कि बुधवार 3 सितंबर को वो ऑटो से भेलूपुर थाना एक महिला की मदद के लिए जा रही थी। तभी एक व्यक्ति उनके साथ ऑटो में उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा। सीमा चौधरी ने व्यक्ति का विरोध करते हुए उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दी।

सीमा यादव ने आगे बताया कि ये कैंट स्टेशन के सामने उनके साथ अश्लील हरकत की गई। यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि प्रतिदिन वहाँ महिलाओं और बालिकाओं के साथ ऐसी घटनाएँ हो रही हैं। स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले यात्रियों ने भी कई बार इस समस्या का सामना किया है।

कैंट स्टेशन के आसपास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा देहव्यापार जैसी अवैध गतिविधियाँ भी संचालित की जा रही हैं। इससे न केवल महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा खतरे में है, बल्कि वाराणसी जैसे पवित्र और सांस्कृतिक नगरी की छवि भी धूमिल हो रही है। कैंट स्टेशन और उसके आसपास महिला सुरक्षा हेतु पुलिस गश्त और पिंक बूथ की व्यवस्था की जाए।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *