वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के चाँदपुर स्थित ईस्ट इंडिया ट्रांसपोर्ट एजेंसी के ऑफिस में बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ट्रांसपोर्ट ऑफिस से धुंआ निकलता देख पूर्व ग्राम प्रधान आर डी यादव ने मैनेजर जयप्रकाश तिवारी व पुलिस को सूचना दिया । मौके पर पहुँचे मडौली चौकी प्रभारी गौरव मिश्रा व मंडुवाडीह पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी मौके पर पहुँची फायर की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ऑफिस में लगा एसी, फर्नीचर, 2 कंप्यूटर ,कुछ नगद रुपये व अन्य सामान जलकर खाक हो गये।

गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी वक़्त पर पहुँच गयी और गोदाम तक आग नही पहुँच पायी वरना बड़ी घटना से इनकार नही किया जा सकता था।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *