रिपोर्ट – पवन आजाद

वाराणसी। गर्मियों की तपती धूप में अगर स्वाद के साथ सेहत की बात हो, तो लस्सी का नाम सबसे पहले आता है। काशी में इन दिनों दही और सत्तू की लस्सी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है, जो न सिर्फ स्वाद से भरपूर है बल्कि शरीर को ठंडक और ऊर्जा भी देती है।

गर्मी के मौसम में सत्तू की लस्सी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। सत्तू की लस्सी की विक्रेता मंतोष ने बताया कि पिछले 15 सालों से जिला मुख्यालय के पास दुकान लगाते है. इसमें जीरा, काला नमक, हरा, नींबू, धनिया, हरी मिर्च और हींग मिलाकर तैयार की जाती है। ये सत्तू लस्सी पाचन क्रिया को दुरुस्त करती है, पेट संबंधी समस्याओं में राहत मिलता है। लस्सी शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन से बचाने में मददगार होती है।

सत्तू पीने आए मोहम्मद कैफ ने बताया कि सत्तू की लस्सी बनारस में खूब लोकप्रिय है। शहर के मुख्यालय और आसपास के इलाकों में सत्तू की लस्सी बेचने वाले बड़ी संख्या में मिल जाते हैं। यह लस्सी शरीर को तुरंत तरावट देती है और इसे पीने के बाद बार-बार प्यास लगने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। ये गर्मी के राहत के साथ शरीर के लिए फायदे मंद भी है।

आयुर्वेद के अनुसार, लस्सी का सेवन व्यक्ति की आयु, प्रकृति और स्वास्थ्य के अनुसार करना चाहिए। जिन लोगों का वजन अधिक है या जो उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं, उनके लिए मीठी लस्सी लाभकारी मानी जाती है। वहीं सत्तू की नमकीन लस्सी में प्रोटीन और कई जरूरी खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देने में सहायक होते हैं।गर्मी के इस मौसम में लस्सी न सिर्फ स्वाद का आनंद देती है, बल्कि सेहत का भी खास ख्याल रखती है।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *