IIT (BHU) के प्रो. ब्रह्मेश्वर मिश्रा को Pharmacy Education और Research के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए Pharmacy Council of India ने किया सम्मानित, 42 वर्षों से अधिक का है शैक्षणिक अनुभव

वाराणसी। Indian Institute of Technology (BHU), वाराणसी के भैषजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. ब्रह्मेश्वर मिश्रा को प्रतिष्ठित ‘भैषजी शिक्षा रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान Pharmacy Education, Research और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। Pharmacy Education के नियामक निकाय Pharmacy Council of India (PCI) की ओर से 27 अक्टूबर को नई दिल्ली के द्वारका स्थित ITC Hotel में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।

 प्रो. ब्रह्मेश्वर मिश्रा
IIT (BHU)

प्रो. मिश्रा IIT (BHU) के वरिष्ठतम शिक्षकों में शामिल हैं। उन्होंने संस्थान में 42 वर्षों से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दी हैं। Teaching, Research और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान ने फार्मेसी शिक्षा एवं शोध को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रो. ब्रह्मेश्वर मिश्रा की अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक एवं शोध प्रतिष्ठा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2020 से 2026 के दौरान लगातार छह वर्षों तक उन्हें Pharmacy और Pharmacology श्रेणी में विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला।

वहीं, वर्ष 2024 की ScholarGPS Ranking के अनुसार, Drug Delivery के क्षेत्र में वह विश्व के शीर्ष 0.1 प्रतिशत Researchers और Pharmacy के व्यापक क्षेत्र में शीर्ष 0.34 प्रतिशत Researchers में शामिल रहे।

32 शोधार्थियों को PhD और 90 से अधिक विद्यार्थियों को किया मार्गदर्शन

Research और Academic क्षेत्र में प्रो. मिश्रा का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने अब तक 32 शोधार्थियों को PhD तथा 90 से अधिक विद्यार्थियों को M.Pharm./M.Tech. स्तर पर शोध कार्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया है।

 प्रो. ब्रह्मेश्वर मिश्रा
IIT (BHU) के प्रो. ब्रह्मेश्वर मिश्रा को मिला भैषजी शिक्षा रत्न सम्मान

उनके नाम 250 से अधिक Research Publications दर्ज हैं। उनके शोध कार्यों को अब तक 13,288 Citations मिले हैं। इसके साथ ही उनका H-index 60 और i10-index 200 है।

प्रो. मिश्रा को अब तक लगभग 30 Awards और Honors से नवाजा जा चुका है। वह अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों में विभिन्न Academic और Professional मंचों पर व्याख्यान दे चुके हैं। इन मंचों पर उन्होंने अपने Research Experience और विशेषज्ञता साझा की है।

चार दशक से अधिक की शैक्षणिक सेवा को मिला सम्मान

‘भैषजी शिक्षा रत्न’ सम्मान प्रो. ब्रह्मेश्वर मिश्रा की चार दशकों से अधिक की शैक्षणिक सेवा, उत्कृष्ट Research Work और Pharmacy Education के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान का महत्वपूर्ण सम्मान है। उनकी इस उपलब्धि से IIT (BHU) सहित काशी के शैक्षणिक और शोध जगत में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *