वाराणसी । लंका ट्रामा सेंटर मार्ग स्थित एक होटल सभागार में एक्टर उमंग श्रीवास्तव के फिल्म प्रोडक्शन उमंग फिल्म्स की पहली म्यूजिक वीडियो माही तेरे रंग में का पोस्टर लांच किया गया , फिल्म प्रोडक्शन बैनर उमंग फिल्मस के बैनर तले रिलीज हो रही पहली फिल्म माही तेरे रंग में के पोस्टर को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।

एक्टर उमंग श्रीवास्तव ने बताया कि माही तेरे रंग में एक प्रेम कहानी है, पर इस प्रेम कहानी में दर्शकों के लिए कुछ अलग भी अनुभव देखने मिलेगा, स्थानीय फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अगल-बगल के प्राकृतिक दृश्य के बीच फिल्माया गया सीन दर्शकों को विशेष रूप से पसंद आएगा। माही तेरे रंग में फिल्म में लवस्टोरी के साथ इस फिल्म में अपने संस्कृति, परंपराओं और अध्यात्म की तरफ ले जाएगी।

इस अवसर पर एक्टर उमंग श्रीवास्तव, एक्ट्रेस अनुष्का मिश्रा, पूजा सिंह, सोनाक्षी ,दिव्यांशी, पृथ्वी सिंह आलोक आदि लोग उपस्थित रहे।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *