Report–Santosh Pandey

सुल्तानपुर : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन देशभर में धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेसियो ने शहर के विकास भवन गेट के बगल स्टाल लगाकर निशुल्क शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया,निशुल्क शरबत वितरण कार्यक्रम में शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने राहगीरों व स्थानीय लोगों को निशुल्क शरबत पिलाकर भीषण गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेसियों ने सुबह 10 बजे से शरबत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया और दोपहर 2 बजे तक कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें कई हजार लोगों ने निशुल्क शरबत पीकर भीषण गर्मी में राहत की सांस ली। जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि आज हम लोग अपने प्रिय नेता एवं देश के जननायक राहुल गांधी का 53 वां जन्मदिन सेवा भाव कर धूमधाम से मना रहे हैं। राहुल गांधी के दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना करते हुए आज जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मिलकर राहगीरों को निशुल्क शरबत पिलाया,अपने नेता राहुल गांधी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी एक सच्चे, ईमानदार और देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैँ उनका साहस बेहद सराहनीय है वो हमेशा सच्चाई की आवाज को बुलंद करते हैं। संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और विपरीत परिस्थितियों में राहुल गांधी जी का साहस काफी सराहनीय रहा है।इस मौके पर वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, लाल पद्माकर सिंह,कृष्ण कुमार मिश्र, खान,युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष वरुण मिश्र, मोहित तिवारी, नफीस फारूकी, पवन मिश्र कटावा,आर.बी पाण्डेय, जेपी तिवारी, बलराम तिवारी,सुरेन्द्र शुक्ल, शीतला साहू आदि लोग लगे रहे।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *