Report – Santosh Pandey

सुल्तानपुर : भाजपा एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में जितना विकास कार्य हुआ है उतना 70 सालों में नहीं हुआ। विकास कार्यों और उपलब्धियों के बल पर भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।पीएम मोदी की अगुवाई में देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है।

इसौली क्षेत्र की बल्दीराय तहसील सभागार में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित इसौली विधानसभा की प्रेस वार्ता में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत उद्योगों के विकास के लिए आधुनिक और सुविधाजनक बुनियादी ढांचा तैयार हुआ है,डिफेंस इंडिस्ट्रयल कॉरिडोर योजना के जरिए रक्षा क्षेत्र में विदेशी निर्भरता कम हुई है।और भारत पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है,किसानों को समृद्धिशाली बनाने के लिए किसान सम्मान निधि योजना चलाई गई है।और नमामि गंगे योजना से सभी नदियों को स्वच्छ किया जा रहा है।

वहीं केंद्र सरकार की ऐसी बहुत सारी उपलब्धियां है जिससे भारत समृद्ध और मजबूत बन रहा है।उन्होंने कहा मोदी सरकार में बिना भेदभाव हर वर्ग को अधिकार और सम्मान मिला है।एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सांसद मेनका गांधी के विकास कार्यों की भी विस्तार से चर्चा की।उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख से दुश्मन देश घबराए हुए हैं।इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुबंशी,बल्दीराय मण्डल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि,हलियापुर मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव,नरेंद्र अग्रहरि,युवा भाजपा नेता दिलीप सिंह, मुकेश सिंह,अतुल पांडेय, सुनील सिंह, अरविंद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *