वाराणसी : नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा जोनल अधिकारी भेलूपुर जोन जीतेन्द्र आनंद के नेतृत्व में अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव तथा उनकी टीम के साथ मिल कर रथयात्रा से कमच्छा होते हुए दुर्गा कुंड, संत रविदास गेट होते हुए लंका तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया ।

उपरोक्त पूरे इलाके में घोषणा कर सभी दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर सड़क और पटरी खाली करवाया गया l मार्ग में जितने भी वेंडर मार्ग को अवरुद्ध कर सड़क पर वेंडिंग कर रहे थे सभी को सड़क से हटवा कर नजदीकी वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया गया l

मार्ग में जितने भी दुकानदारों द्वारा अवैध अवैध तिरपाल /पन्नी बाँधा गया था सभी को खुलवा दिया गया l अभियान के दौरान अत्यधिक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का लगभग 01 गाड़ी अतिक्रमित सामान जब्त कर लिया गया I

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *