वाराणसी में एक खास आम चर्चा का विषय बना हुआ है। आम की रक्षा के लिए मालिक ने दो पहरेदार लगा रखा है, जो हाथों में भाला लिए पहेरदारी करते हुए नजर आ रहें है। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूंक ना हो सीसीटीवी भी खेत में लगा रखा गया है। इस खास आम को देखने के लिए गांव के लोग पहुंच रहें है

आखिर इस आम के लिए इतनी व्यवस्था क्यों की गई है आइए जानते है।

यह आम कोई आम आम नहीं है, यह जापान का प्रसिद्ध आम मियाजाकी है। इसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 2 लाख से लेकर 3 लाख रुपया किलोग्राम है। यानि एक आम की कीमत 40 से 50 हजार रुपया है। जिसको वाराणसी के चोलापुर निवासी किसान शैलेंद्र कुमार रघुवंशी द्वारा लगाया गया है।

आम का सीजन होने के कारण मियाजाकी आम के पेड़ में फल आने लगे है। आम की कीमत जानने के बाद आसपास के गांव के लोग भी देखने पहुंच रहें है। सुरक्षा की दृष्टि से दो पहरेदार राम प्रताप 45 साल एवं कृष्ण कुमार 22 साल, दोनों पिछले दस दिन से दिन -रात मियाज़ाकी आम की हाथ में भाला लिए हुए रखवाली कर रहे हैं। मियाज़ाकी के छोटे से पेड़ में करीब छह आम लगे हुए हैं, जिनका वजन तीन सौ ग्राम से चार सौ ग्राम के बीच है। यानी दो किलो आम के छह पीस की रखवाली करने के लिए ये दोनों पहरेदार लगाए गए हैं। सीसीटीवी से आमों की निगरानी अलग से हो रही है। जो वाराणसी में चर्चा का विषय बना हुआ है।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *