वाराणसी : आपरेशन सिन्दूर की ऐतिहासिक सफलता को बीजेपी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसके तहत पिंडरा विधानसभा में अनोखा तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा। जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर यात्रा निकाल हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय का जयकारा लगाते हुए नजर आए. यह जानकारी पिंडरा विधायक अवधेश सिंह ने दी है।

 

Read more: वाराणसी पुलिस ने फर्जी गिरफ्तारी का भय दिखाकर 40.50 लाख ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

वाराणसी के सर्किट हाउस में पिंडरा विधायक अवधेश सिंह ने बताया कि 5 जून को पिंडरा के नेशनल इंटर कालेज से शुरू होगा जो नकटी भवानी मंदिर तक जाएगा जहां पर समापन होगा। मंदिर के पास ही भंडारा का आयोजन किया गया।

Read more: वाराणसी में हाथों में भला लिए दो आदमी कर रहें है आम की रखवाली, किसान ने खेत में लगा रखा है CCTV, कीमत जानकर आप हो जाएंगे हैरान

पिंडरा विधायक अवधेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैदान से प्रारंभ होगी। यह यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टर के साथ निकाली जाएगी. जिसमें बड़ी संख्या में किसान, स्थानीय नागरिक, युवाओं एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह आयोजन भारतीय सेना की वीरता और रणनीतिक कौशल के सम्मान में किया गया, जिसने हाल ही में “आपरेशन सिन्दूर” के अंतर्गत पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचों पर सटीक और निर्णायक हमला कर हर भारतीय को गर्व से भर दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना की संयुक्त कार्रवाई ने पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठानों को भारी क्षति पहुंचाई।

यात्रा का नेतृत्व पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजिक वर्गों और समुदायों के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

इस यात्रा के संयोजक भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह “बीरू” है। कार्यक्रम में पवन सिंह एवं सुरेश सिंह समेत कई प्रमुख स्थानीय नेता उपस्थित रहेंगे। हर ट्रैक्टर पर लहराते तिरंगे और देशभक्ति नारों से क्षेत्र का वातावरण गूंज उठेगा।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *