प्रतापगढ़ में गुफरान कुरैशी की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नारों से गूंजा कटरा बाजार

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में भी देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी से सदर विधानसभा के भावी प्रत्याशी बताए जा रहे गुफरान कुरैशी के नेतृत्व में कटरा बाजार से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान पूरा कटरा बाजार और आसपास का क्षेत्र ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंजता रहा।

कटरा बाजार से निकली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा की शुरुआत कटरा बाजार से होते हुए इसके बाद यात्रा कटरा चौराहा होते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गुजरी। यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे थे। सड़क पर जगह-जगह तिरंगा लहराता नजर आया। यात्रा के दौरान समर्थकों ने देशभक्ति के नारे लगाकर माहौल को उत्साह से भर दिया।

गुफरान कुरैशी की तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस यात्रा को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से यात्रा ने कुछ ही देर में भीड़ का रूप ले लिया। यात्रा जिस रास्ते से गुजरी, वहां लोगों की नजरें तिरंगा लेकर चल रहे समर्थकों पर टिकी रहीं।

समर्थकों के बीच मौजूद रहे गुफरान कुरैशी

यात्रा के दौरान गुफरान कुरैशी लगातार समर्थकों के बीच मौजूद रहे। उन्होंने रास्ते में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। समर्थकों ने भी उनका स्वागत किया। यात्रा में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

कई स्थानों पर लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। तिरंगे के साथ निकली यात्रा और देशभक्ति के नारों से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजकों की ओर से यात्रा के जरिए देश की एकता और अखंडता का संदेश देने की बात कही गई।

तिरंगे को बताया देश की आन, बान और शान

गुफरान कुरैशी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय के दिल में देशभक्ति का जज्बा होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा। तिरंगे का सम्मान प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

गुफरान कुरैशी की तिरंगा यात्रा

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही तैनात

तिरंगा यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। यात्रा के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और यात्रा को निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ाया गया। यात्रा के चलते कटरा बाजार और आसपास के इलाकों में काफी देर तक लोगों की आवाजाही बनी रही।

स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली इस तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने यात्रा को भव्य रूप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *