वाराणसी । बीएलडब्ल्यू आरपीएफ के कॉन्स्टेबल स्वामीनाथ चौहान व कॉन्स्टेबल हीरालाल यादव को बरेका परिसर में गस्त के दौरान एक नीले रंग की एंड्रॉयड मोबाईल गिरी हुई मिली। पीएम विजिट के पहले सड़क पर पड़े लावारिश मोबाइल को देख कर आरपीएफ कर्मी सकते में आ गए । इसकी सूचना उन्होंने आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह को दी।

सूचना पर मौके पर पहुँचे आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक ने मोबाइल के सुरक्षित होने का इत्मीनान होने के बाद उन्होंने फोन उठाया और मोबाइल फोन के मालिक से संपर्क किया। सम्पर्क करने पर उसने अपना नाम रोहनियां निवासी अखिलेश सिंह बताया । अखिलेश विद्युत विभाग में कार्यरत है।

आरपीएफ इंसपेक्टर कृष्ण कुमार सिंह ने मोबाइल के मालिक को बीएलडब्ल्यू स्थित रेलवे सुरक्षा के प्रशासन पोस्ट पर बुलवाया व पाॅली प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक आरपीएफ ब्रह्मनाथ शुक्ला के समक्ष मोबाइल को उसके मालिक को दे दिया।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *