Report – Santosh Pandey

सुल्तानपुर : सोमवार रात करौंदीकलां थानाक्षेत्र में मामूली विवाद में दबंगों ने युवक पर गोलियां दाग दी। घायलावस्था में उसे सीएचसी ले जाया गया जहां देर रात हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया। यहां भी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

करौंदीकलां थानाअंतर्गत बांगरकला चौराहा की ये घटना है। थानाक्षेत्र के शाहबाहुद्दीनपुर गांव निवासी दीपक सिंह का एक युवक से फेसबुक पर कमेंटबाजी को लेकर विवाद हुआ। जिसमें दबंग युवक ने देख लेने की धमकी दिया। सोमवार शाम जब दीपक बैंक जा रहा था तो उस पर बाइक सवार दबंगों ने हमला बोल दिया। और घटना को अनजाम देकर मौके से आरोपी फरार हो गए!

गोली दीपक के पैर में लगी और वो गिर पड़ा। उसके बाद दबंग मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौंदीकलां पहुंचाया। तब तक एसओ अकरम खान भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल किया और परिवार वालों से तहरीर लेकर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया।

दीपक की हालत बिगड़ने पर सीएचसी से डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए उसे रेफर किया। यहां डॉक्टर अबसार अहमद ने प्रथम उपचार के बाद गंभीर अवस्था में उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। एसओ अकरम खान ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *