Author: Sonali Patwa

वाराणसी की परंपराओं में रची-बसी श्रीरामलीला समिति फुलवरिया, 22 सितम्बर से होगा शुभारंभ

वाराणसी। गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बनी श्रीरामलीला समिति फुलवरिया इस वर्ष भी अपनी भव्यता के साथ मंचन के लिए तैयार है। सन 1992 से लगातार आयोजित हो रही। यह रामलीला…

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रदीप मिश्रा को बनाया किसान कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा वर्ष 2025 को संगठन सृजन वर्ष घोषित किए जाने के बाद पूरे देश में संगठन सृजन अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने चंदौली जनपद के निवासी प्रदीप मिश्रा को किसान कांग्रेस (पूर्वी जोन) का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विनोद सिंह गणित को किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। प्रदीप मिश्रा पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन निर्माणकर्ता के रूप में जिले में उनकी मजबूत पहचान रही है। सैय्यदराजा विधानसभा के प्रभारी रहते हुए उन्होंने वहां कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव में सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक कांग्रेस की पकड़ बनाने में भी उनका विशेष योगदान रहा। कांग्रेस संगठन के प्रति उनके योगदान को देखते हुए, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की स्वीकृति पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राम भवन शुक्ल ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे अहम पद पर चयनित किया। नियुक्ति के बाद प्रदीप मिश्रा ने चंदौली के विकास पुरुष, पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया और कहा – “किसानों की खुशहाली ही किसान कांग्रेस का लक्ष्य है।” इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. नारायण मूर्ति ओझा, गंगा प्रसाद, किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदीप पांडेय (साजु), श्री कांत पाठक, असगर मिर्जा, नरेंद्र तिवारी, शमशेर अली सहित कई अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा वर्ष 2025 को संगठन सृजन वर्ष घोषित किए जाने के बाद पूरे देश में संगठन सृजन अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में…

आर. एस. शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल, रोहनिया में शिक्षक दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

वाराणसी। रोहनिया स्थित आर. एस. शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में गुरुवार को शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह दिन महान दार्शनिक, शिक्षक और भारत के…

राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

वाराणसी। हरहुआ स्थित राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस की पूर्वसंध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं साहित्यकार…

चंदौली में फर्जी लोन घोटाला: किसान के नाम पर निकला कर्ज, बुजुर्ग ने डीएम से लगाई गुहार

चंदौली। जनपद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के लोकमनपुर निवासी बुजुर्ग किसान संतलाल शर्मा के नाम पर सहकारी ग्राम विकास बैंक से फर्जी तरीके…

पंडित कमलापति त्रिपाठी जयंती समारोह चंदौली में धूमधाम से मनाया जाएगा

चंदौली। जनपद कचहरी स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में आगामी 3 सितंबर 2025, दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस…

चितईपुर थाना में भाजपा कार्यकर्ताओ ने अभद्रता का आरोप लगाकर धरने पर बैठे, ACP मौके पर पहुंचे

वाराणसी। जिले के चितईपुर थाना अंतर्गत कल देर रात लगभग 10:30 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता जितेंद्र केसरी वर्तमान जिला प्रतिनिधि और पूर्व परमेश्वर मंडल के अध्यक्ष द्वारा चितईपुर थाना…

काशी में पहली बार सीएम योगी की जनसुनवाई, फरियादियों ने सुनाई अपनी समस्या

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह सर्किट हाउस में पहली बार काशी में जनसुनवाई की किए। फरियादियों ने अपनी समस्या…

माँ गंगा की नीलामी के खिलाफ मछुआरा समाज एकजुट किसान कांग्रेस के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक

चंदौली।माँ गंगा की मछली निकालने हेतु हो रही नीलामी का मछुआरा समाज ने जोरदार विरोध किया। शुक्रवार को किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा और समाजसेवी ध्रुव मिश्रा के नेतृत्व…

यूपी में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, चंदौली को बनाया उदाहरण

चंदौली। उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर योगी आदित्यनाथ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा जब 2017…