उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रदीप मिश्रा को बनाया किसान कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा वर्ष 2025 को संगठन सृजन वर्ष घोषित किए जाने के बाद पूरे देश में संगठन सृजन अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने चंदौली जनपद के निवासी प्रदीप मिश्रा को किसान कांग्रेस (पूर्वी जोन) का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विनोद सिंह गणित को किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। प्रदीप मिश्रा पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन निर्माणकर्ता के रूप में जिले में उनकी मजबूत पहचान रही है। सैय्यदराजा विधानसभा के प्रभारी रहते हुए उन्होंने वहां कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव में सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक कांग्रेस की पकड़ बनाने में भी उनका विशेष योगदान रहा। कांग्रेस संगठन के प्रति उनके योगदान को देखते हुए, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की स्वीकृति पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राम भवन शुक्ल ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे अहम पद पर चयनित किया। नियुक्ति के बाद प्रदीप मिश्रा ने चंदौली के विकास पुरुष, पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया और कहा – “किसानों की खुशहाली ही किसान कांग्रेस का लक्ष्य है।” इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. नारायण मूर्ति ओझा, गंगा प्रसाद, किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदीप पांडेय (साजु), श्री कांत पाठक, असगर मिर्जा, नरेंद्र तिवारी, शमशेर अली सहित कई अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Byfourthpillarworld

Sep 8, 2025

अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा वर्ष 2025 को संगठन सृजन वर्ष घोषित किए जाने के बाद पूरे देश में संगठन सृजन अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने चंदौली जनपद के निवासी प्रदीप मिश्रा को किसान कांग्रेस (पूर्वी जोन) का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विनोद सिंह गणित को किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।

प्रदीप मिश्रा पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन निर्माणकर्ता के रूप में जिले में उनकी मजबूत पहचान रही है। सैय्यदराजा विधानसभा के प्रभारी रहते हुए उन्होंने वहां कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव में सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक कांग्रेस की पकड़ बनाने में भी उनका विशेष योगदान रहा।

कांग्रेस संगठन के प्रति उनके योगदान को देखते हुए, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की स्वीकृति पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राम भवन शुक्ल ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे अहम पद पर चयनित किया।

नियुक्ति के बाद प्रदीप मिश्रा ने चंदौली के विकास पुरुष, पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया और कहा –
“किसानों की खुशहाली ही किसान कांग्रेस का लक्ष्य है।”

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. नारायण मूर्ति ओझा, गंगा प्रसाद, किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदीप पांडेय (साजु), श्री कांत पाठक, असगर मिर्जा, नरेंद्र तिवारी, शमशेर अली सहित कई अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

 

 

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *