REPORT – HANSRAJ SINGH

उत्तर प्रदेश की अमेठी में आज अखिल भारतीय कांग्रेस तिवारी के अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे दशरथ गद्दी अयोध्या के पीठाधीश्वर 1008 बृजमोहन दास महाराज जहां पर उन्होंने 2024 के चुनाव में भाजपा के समर्थन में उतर कर बोले कि फिर से नरेंद्र मोदी को 2024 में प्रधान मंत्री बनाना है।और उन्होंने सपा नेता स्वामी मौर्य पर जम कर निशाना साधा।

अखिल भारतीय कांग्रेस तिवारी पार्टी के अधिवेशन कार्यक्रम में अपने एक द्विवसीय द्वौरे पर अमेठी के चंदीपुर गांव पहुंचे दशरथ गद्दी अयोध्या के पीठाधीश्वर 1008 बृजमोहन दास महाराज ने मिडिया से कहा कि मैं अमेठी में पहले कार्यक्रम में आया हूं और मैंने इस चदीपुर की पावन धरा से यहां की जनता से आह्वान किया कि 2024 में एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी जी का समर्थन करें और उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाये क्योंकि देश को अभी उनकी शक्त आवश्यकता है ।

अखिल भारतीय तिवारी कांग्रेस पार्टी बिना शर्त मोदी का समर्थन करती है और मेरी पार्टी लगातार उत्तर प्रदेश में घूम घूमकर मोदी का समर्थन करेगी मेरी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेंगी सिर्फ मोदी जी के समर्थन में प्रचार प्रसार करेंगी। और वहीं स्वामी प्रसाद मौर्या के राम चरित मानस के विवादित बयान को लेकर उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या जी को ज्ञान की कमी है उन्हें अयोध्या आकर ज्ञान लेना चाहिए और संतों का आशीर्वाद लेना चाहिए उन्हें स्वत: ज्ञान हो जायेगा वह जहां गये है वह समाज व राष्ट्र विरोधी है लोगों को तोडकर अपनी राजनीति की रोटी सेकते है हम लोग तो सबका साथ सबका विकास के साथ चलते हैं।

वहीं अखिल भारतीय तिवारी कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव पूनम नारायणी ने विना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग प्रधान मंत्री को गाली देते है उन्हें गाली देना बंद करे वह एक लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं और 2024 में भी वह एक बार फिर पूर्ण बहुमत में आ रहे हैं और प्रधानमंत्री फिर बनेंगे।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *