रिपोर्ट – पवन मिश्रा 

गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सकलेनाबाद मुहल्ले के एक मकान में की गई, जहां पुलिस टीम ने दबिश देकर जांच की।

छापेमारी के दौरान मकान से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जिससे वहां अवैध और अनैतिक गतिविधियों के संचालन की पुष्टि हुई। पुलिस ने मौके से मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

बाइट: राकेश मिश्रा, एएसपी गाजीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *