रिपोर्ट – पवन मिश्रा
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कटारिया गांव में सपा प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों के बीच जमकर बवाल और पथराव हो गया। इस घटना में सपा के कई नेता, कार्यकर्ता, ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
वीओ: पूरा मामला करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव का है, जहां 15 अप्रैल को एक युवती का शव गंगा नदी में मिला था। इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था, जिसमें पुलिस अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
इसी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात करने गांव पहुंचा था। प्रतिनिधिमंडल में सपा के कई विधायक भी शामिल थे।
बताया जा रहा है कि गांव के ग्राम प्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों ने सपा नेताओं को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया। इसके बाद सपा नेता और कार्यकर्ता गांव के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
धरने के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
पथराव में सपा के कई नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण घायल हो गए। वहीं करंडा थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी भी इस दौरान घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है।
बाइट: ग्रामीण
शौर्य सिंह, प्रवक्ता सपा
ईराज रजा, एसपी
