वाराणसी। काशी में मां अन्नपूर्णा की कृपा से भक्तों को एक बार फिर अन्नपूर्णा प्रसाद मिलना शुरू हो गया है। बॉसफाटक स्थित अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र की दूसरी शाखा में गैस ईंधन की कमी के कारण बीते दिन प्रसाद वितरण बाधित हो गया था, जिससे दर्शन के लिए आए कई श्रद्धालुओं को निराश होकर लौटना पड़ा था। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी बयान के बाद लोग समाने आया। गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जिसके बाद से प्रसाद वितरण शुरू हो सका है।
वाराणसी में लगातार गैस की कमी की सूचनाओं के बाद मंदिर प्रशासन ने बताया कि एक यूनिट गैस की कमी के कारण पर प्रभावित है, जिसके बाद प्रशासन और प्रबंधन के प्रयासों के बाद रविवार को प्रसाद वितरण दोबारा शुरू कर दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अन्नक्षेत्र पहुंचने लगे।
प्रसाद प्राप्त करने के बाद भक्तों ने मां अन्नपूर्णा के जयकारे लगाए और अपनी श्रद्धा व्यक्त की। अन्नक्षेत्र में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली, जहां लोग अनुशासित तरीके से लाइन में लगकर प्रसाद ग्रहण करते नजर आए।
अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा केंद्र माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तों को निःशुल्क प्रसाद वितरित किया जाता है। बीते दिन गैस ईंधन की कमी के कारण यह व्यवस्था प्रभावित हुई थी, लेकिन अब गैस की आपूर्ति बहाल होने के बाद प्रसाद वितरण फिर से सुचारु रूप से शुरू हो गया है।
प्रसाद पाने वाले श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि मां अन्नपूर्णा की कृपा से उन्हें आज प्रसाद प्राप्त हुआ। उन्होंने व्यवस्था बहाल होने पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि काशी में अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र की सेवा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत है।

प्रबंधन की ओर से बताया गया कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए ईंधन आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
