वाराणसी। लहरतारा स्थित संत शिरोमणि कबीर दास प्राकट्य स्थल पर रविवार को श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने मठ पहुँचकर कबीर साहेब के चरणों में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।

 

 

 

 

 

 

मठ परिसर में राज्यपाल के आगमन पर डमरू वादन और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। मठ के पीठाधीश्वर महंत गोविंद दास शास्त्री ने पारंपरिक विधि-विधान से उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ सुमीत सिंह, विनय पांडे और आशीष गुप्ता भी मौजूद थे।

दर्शन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास के विचार आज भी पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा, कबीर जी को मेरा सादर प्रणाम। उनकी पावन जन्मस्थली पर आकर मैं स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानता हूँ। यहाँ की ऊर्जा और शांति अद्भुत है, जो समाज को समरसता और प्रेम का संदेश देती है।

इस अवसर पर पीठाधीश्वर महंत गोविंद दास शास्त्री ने महामहिम को मठ के ऐतिहासिक महत्व और कबीर दास के प्राकट्य से जुड़ी कथाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह स्थल सदियों से मानवता, समरसता और ज्ञान का केंद्र बना हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान सुमीत सिंह और विनय पांडे ने भी कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर मठ के संतगढ़ सेवादार, स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *