रिपोर्ट – पवन आजाद
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर 21 अप्रैल को शहर में व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। यातायात पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर अस्थायी प्रतिबंध रहेगा और उन्हें वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा।
इन प्रमुख क्षेत्रों में वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बीएलडब्ल्यू (बनारस रेल इंजन कारखाना) परिसर के आसपास सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
खासकर निम्न स्थानों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी
- सिनेमा तिराहा
- कुंदन तिराहा
- सेंट्रल मार्केट
- डी-5 रेलवे क्रॉसिंग
- सूर्य सरोवर क्षेत्र
इन क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों को पुलिस द्वारा पुलिस चौकी, एफसीआई गेट और अन्य वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
शाम 4 बजे के बाद लागू होगा विशेष डायवर्जन
जारी एडवाइजरी के अनुसार अमर उजाला तिराहे से टेम्पो ट्रैवलर, आर्मेनिया और क्रूजर जैसे वाहनों को शाम 4 बजे के बाद लहुराबीर और मैदागिन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
इन्हें अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
इसी प्रकार निम्न स्थानों से आने-जाने वाले वाहनों को भी शाम 4 बजे से डायवर्ट किया जाएगा
- विशेश्वरगंज तिराहा
- चांदपुर चौराहा
- अखरी अंडरपास
- मुढैला तिराहा
- मंडुवाडीह तिराहा
- बउलिया तिराहा
- महमूरगंज
- लहरतारा
- भिखारीपुर
रोडवेज और टूरिस्ट बसों के लिए विशेष व्यवस्था
यातायात पुलिस के अनुसार रोडवेज बसों, सवारी वाहनों और टूरिस्ट बसों को लहरतारा, मंडुवाडीह, ककरमत्ता और बीएलडब्ल्यू गेट की ओर जाने से रोका जाएगा।
इन वाहनों को मोहनसराय, डाफी, चांदपुर या अन्य निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, ताकि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
इन मार्गों पर रहेगी विशेष सतर्कता
वीवीआईपी काफिले के आगमन और प्रस्थान के दौरान मंडुवाडीह, लहरतारा और महमूरगंज क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
महमूरगंज आरओबी से किसी भी वाहन को मंडुवाडीह चौराहे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा और वाहनों को महमूरगंज चौकी की ओर मोड़ दिया जाएगा।
बौलिया से लहरतारा की ओर नहीं जाएंगे वाहन
वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान बौलिया तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहनों को लहरतारा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
इन वाहनों को फुलवरिया आरओबी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
आमजन से अपील
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।
