रिपोर्ट – मुकेश द्विवेदी

Sonbhadra News: सोनभद्र पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। सोनभद्र पुलिस को इसकी शिकायत सोशल साइट X से की गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई।

सोनभद्र पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के माध्यम से यह शिकायत प्राप्त हुई कि मुहम्मद कैफ पुत्र जावेद अली, निवासी ग्राम खैराही, थाना करमा, जिला सोनभद्र द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू समुदाय की युवतियों के डीएम में अश्लील एवं गाली-गलौज युक्त संदेश भेजे जा रहे हैं तथा हिन्दू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणियाँ की जा रही हैं।

प्रकरण की गंभीरता एवं सामाजिक सौहार्द पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी करमा को तत्काल, कठोर एवं विधिसम्मत कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

पुलिस ने थाना करमा पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। विवेचना के दौरान आरोपी मुहम्मद कैफ पुत्र जावेद अली को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के समक्ष चालान किया गया।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *