वाराणसी के शिवपुर निवासी एक नाबालिक छात्रा ने अपने ही फूफा सहित 7 लोगों पर मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप में लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जिसको लेकर सारनाथ पुलिस ने आरोपी संजय सिंह बाबा को शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया था। आरोपी से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। जिसको लेकर पूर्व आईपीएस एवं आजाद अधिकार सेना के प्रमुख अमिताभ ठाकुर ने पुलिस पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अभिलेखों में हेरफेर किया गया है। अमिताभ ठाकुर ने यूपी के डीजीपी एवं वाराणसी पुलिस कमिश्नर से जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र निवासी नाबालिक छात्रा ने पुलिस के दिए तहरीर में बताया कि उसका परिवार संजय कुमार सिंह के घर किराए पर रहता था। छात्रा ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि संजय सिंह, उसकी पत्नी बबिता सिंह और दो बेटे निशांत सिंह उर्फ शिवम और शीतांशु सिंह उर्फ सत्यम, छात्रा पर कथित रूप से दबाव बना रहे थे कि वह चन्द्रभूषण सिंह (प्रभुजी) पर झूठे यौन शोषण के आरोप लगाए, ताकि उस पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो और उससे पैसे वसूले जा सकें।

वो इस साजिश का हिस्सा बनने से इनकार किया तो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता की मां स्वाती सिंह भी कथित रूप से आरोपी के साथ मिली हुई थी और अपनी ही बेटी के खिलाफ खड़ी हो गई। संजय सिंह एवं उनके दोनों बेटे ने रात्रि में घर में घुस कर बाल खींचकर मारा पीटा एवं जान से मारने की नीयत से हमला किया जिस पर शिवपुर थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

पीड़िता ने आगे बताया कि कोर्ट ने जांच की जिम्मेदारी सारनाथ पुलिस को सौंपी गई। शुक्रवार को आरोपी संजय सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में तो लिया गया। आरोप है कि आरोपी को सारनाथ सामुदायिक केंद्र एवं दीनदयाल हॉस्पिटल में ले जाया गया. फिर रात को छोड़ दिया गया। वही पुलिस का कहना है कि पूछताछ के लिया लाया गया था जिसे पूछताछ कर छोड़ दिया गया।

 

वही, सारनाथ पुलिस द्वारा किए कार्यवाही को लेकर पूर्व IPS एवं आजाद अधिकार सेना के प्रमुख ने सवाल खड़ा किया है। अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी कर छोड़ने तथा थाने की जीडी में हेरफेर की बात कहीं है, जीडी शेयर करते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने आगे कहा कि एक गंभीर अपराध के मुलजिम को थाने से छोड़े जाने और जनरल डायरी में फेर बदल के आरोपों को अत्यंत गंभीर बताते हुए तत्काल प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच करते हुए समुचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *