वाराणसी: सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश चौधरी शनिवार को तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। केशव प्रसाद मौर्य को सर्किट हाउस पहुंचने पर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। मुलाकात करने वालों में भाजपा महानगर रविदास मंडल के उपाध्यक्ष विजय सेठ, युवा मोर्चा महामना मंडल उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा, महामना मंडल मीडिया प्रभारी रोहित साहनी, रविदास मंडल वार्ड नंबर 28 बूथ अध्यक्ष रोहित गुप्ता एवं अंजलि सर्राफ शामिल थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से उनके विषय में जानकारी हासिल की।

केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 140 करोड़ देशवासियों का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। दुनिया में भारत की जय जयकार हो रही है। हम आर्थिक रूप से दुनिया में समृद्ध शाली बन ही रहे थे। केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक एवं ऑपरेशन सिंदूर तीनों में सेना ने तिरंगा का मान बढ़ाया है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के घेरने के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि शीशे के घरों में जो रहते है उनको सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। कानून व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार ने गुंडों, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई है आगे भी होगा। केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि अखिलेश यादव को 2022 की तरह 2027 को लेकर मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे है। जब आंख खुलेगी तो समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी दिखाई देंगी।

 

केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की सेनाओं के शौर्यपूर्ण प्रदर्शन, पाकिस्तान पर अपना परचम लहराने, पाकिस्तान को चारों तरफ से तबाह करने, आतंकवादी संगठनों को नष्ट करने से कांग्रेस सबसे ज्यादा परेशान है। कांग्रेस पूरे मामले को लेकर नकारात्मक राजनीति की है. पाकिस्तान का प्रधानमंत्री, सेना अध्यक्ष जो बोलता है, वही राहुल गांधी, मलिकार्जुन खडगे सहित कई कांग्रेस के नेता बोलते है। पाकिस्तान का प्रवक्ता जितना नहीं बोलता है उससे ज्यादा राहुल गांधी बोलते है।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *