वाराणसी। सुसुवाही स्थित नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल एवं जेकेएस स्पोर्ट्स फिटनेस एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6वीं इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 26 जुलाई को बीना पब्लिक स्कूल, वाराणसी में जन सुरक्षा एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के तत्वावधान में हुआ, जिसमें 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कड़े मुकाबलों के बीच विद्यालय के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक विजेताओं में प्रत्युष कुमार नंदन, नायरा पटेल, अयांसी सिंह, आयुष यादव और निखिल कुमार शामिल रहे। रजत पदक तृषा राय, आदित्य कुमार और वरुण राजपुरोहित ने जीते, जबकि शान्वी नंदन, अभीज्ञया राय, आराध्या वर्मा और अनन्या पटेल ने कांस्य पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता के बाद विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंधक राजेश राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय, सीनियर समन्वयक सत्य प्रिया और जूनियर समन्वयक अशिम घोषाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि मार्शल आर्ट आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। टीएसकेएफआई के अध्यक्ष रेंसिन अमित गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं, जबकि कराटे प्रशिक्षक जयपाल कुमार सोनकर ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। समारोह में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *