चंदौली: समाज में एक तरफ जहां वृद्ध महिलाओं के साथ अत्याचार एवं अभद्रता की खबरें आती है तो दूसरी तरफ समाज को प्रेरणा देने वाली तस्वीर सामने आई है. चंदौली के दुल्हीपुर में मातृ दिवस पर एक तस्वीर सामने आई है. जिसमें समाजसेवी अश्वनी शुक्ला साथियों के साथ सैकड़ो महिलाओं को अंग वस्त्र भेंट कर पैर छूकर आशीर्वाद लिया है. इस दौरान महिलाए भावुक नजर आई. महिलाओं ने अश्वनी शुक्ला के सर पर हाथ रख उन्नति करने एवं आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया है। अश्वनी शुक्ला ने महिलाओं को जिंदगी भर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.
दुल्हीपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर रविवार को मातृत्व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें 150 से अधिक महिलाओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. आयोजकों ने महिलाओं के पैर छू कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में दुल्हीपुर एवं आसपास की क्षेत्र की महिलाओं शामिल हुई.
समारोह में संयोजक अश्वनी शुक्ला, विद्यालय संचालक आशीष शुक्ला, प्रबंधक संजय उपाध्याय, माँ आशा तारा फाउंडेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर रेखा सिंह तथा डायरेक्टर देवेंद्र ओझा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
आयोजकों ने अपने संबोधन में कहा कि माँ परिवार की आधारशिला होती हैं और उनके बिना समाज की कल्पना अधूरी है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और युवाओं ने अपनी माताओं के सम्मान में भावनात्मक वक्तव्य प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भावुक हो उठा।
