वाराणसी। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 में जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी के तहत काशी में भी बाबा साहब की जयंती लोग अपने तरीके से मना रहे हैं। इस दिन लोग बाबा साहब के आदर्शों पर चलने के लिए संकल्प लेते हैं और संविधान के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हैं। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी मनोज कुमार गौतम ने अपने घर में बड़े धूमधाम से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई।

वाराणसी के खोजवा किरहिया क्षेत्र में मनोज कुमार गौतम ने अपने घर की गली को झालर लाइट से सजाया। बाबा साहब के चित्र पर दीप जला कर श्रद्धांजलि दी गई, चित्र के आसपास गुब्बारे से भव्य रूप से सजाया गया। जयंती के अवसर पर अंबेडकर पार्क चित्र छपा केक काटा गया। कार्यक्रम में शामिल लोगो को केक वितरण कर मायावती जी को विधानसभा चुनाव 2027 में जीत दिलाकर एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता, शिक्षा व जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के आयोजक मनोज कुमार गौतम ने बताया कि वे पिछले छह वर्षों से अपने घर को भव्य रूप से सजाकर बाबा साहब की जयंती मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो पहले पार्क, होटल और पार्टी कार्यालयों में जयंती मनाने जाते थे। लोगों में जागरूकता बढ़ाने और मोहल्ले के प्रत्येक व्यक्ति तक बाबा साहब के विचार पहुंचाने के उद्देश्य से घर पर आयोजन करने का विचार आया। तब से वो घर पर ही बाबा साहब की जयंती मनाना शुरू किए है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनकी जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और समानता का संदेश देने का अवसर है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान रामश्रय पाल, पूर्व जिला प्रभारी राज बाबू दरोगा, प्रधान अनुराग, साहिल गौतम, कैंट विधान सभा अध्यक्ष लक्ष्मण भारती, यश वाल्मीकि, आदित्य नारायण, अभिषेक गौतम, बबलू गुप्ता, नंदकिशोर पटेल, अनिल कुमार, रवि प्रकाश सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *