नेतृत्व विकास, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक सरोकार और व्यवसायिक नेटवर्किंग पर रहेगा जोर
वाराणसी। JCI काशी शिवा की ओर से ‘The 777 JCI Week 2026’ का आयोजन 9 से 13 सितंबर तक किया जा रहा है। पांच दिवसीय इस आयोजन में नेतृत्व विकास, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक सरोकार, व्यवसायिक नेटवर्किंग और पारिवारिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ना और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रमों की शुरुआत 9 सितंबर को Sustainable Sipping Day से होगी। इसका आयोजन दोपहर 12 बजे श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय, दुर्गाकुंड में किया जाएगा। कार्यक्रम की संयोजक JC शालिनी पांडेय हैं। सह-संयोजक के रूप में JC अनुराग पांडेय, JC विवेक अग्रवाल और JC शिव शंकर रस्तोगी जिम्मेदारी संभालेंगे। कार्यक्रम निदेशक JC अभिनव वर्मा और JC मयूर अग्रवाल हैं।

10 सितंबर को Youth Leadership and Voice Day का आयोजन Microtek College of Management and Technology, मालदहिया में किया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का आत्मविश्वास विकसित करने पर जोर रहेगा। युवाओं को सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम की संयोजक JC दीप्ति मेहरोत्रा हैं।
11 सितंबर को Health Check Up Camp & Digital Outreach Day का आयोजन कंपनी गार्डन, मैदागिन में सुबह 7:30 बजे से होगा। इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ डिजिटल जागरूकता और आउटरीच से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के संयोजक HGF दीपक ओबेरॉय हैं। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और डिजिटल माध्यमों का सकारात्मक एवं जागरूक उपयोग करने का संदेश दिया जाएगा।

12 सितंबर को Business and Network Growth Day का आयोजन सुबह 8:30 बजे Hotel Shrigo Inn में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच संवाद बढ़ाना, नए संपर्क स्थापित करना और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना है। कार्यक्रम की संयोजक JC शालिनी पांडेय हैं। इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को आपसी सहयोग और नेटवर्क विस्तार के नए अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
इसी दिन रात 8 बजे Family Bonding Day का आयोजन Pitch and Paddle, IP Mall, सिगरा में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार के सदस्यों के बीच आपसी संवाद और संबंधों को मजबूत करना है। इसके संयोजक HGF दीपक ओबेरॉय हैं। आयोजन में पारिवारिक सहभागिता और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां होंगी।
पांच दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन 13 सितंबर को The 777 Great Day Celebration के साथ होगा। इसका आयोजन Hotel Sankalp Banaras, महमूरगंज में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। समापन समारोह में पूरे सप्ताह आयोजित गतिविधियों की भावना को एक मंच पर लाने के साथ सदस्यों और अतिथियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

jci काशी शिवा की ओर से इन आयोजनों में सदस्यों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यवसायिक समुदाय और आमजन से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है। संगठन का कहना है कि ‘The 777 JCI Week 2026’ के माध्यम से समाज सेवा, युवा नेतृत्व, स्वास्थ्य जागरूकता, व्यवसायिक विकास और पारिवारिक मूल्यों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है
jci काशी शिवा की ओर से JC अच्युत गोयल ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाला यह आयोजन अलग-अलग क्षेत्रों में सकारात्मक सहभागिता और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के जरिए युवाओं और समाज के अन्य वर्गों को जोड़कर रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
