सड़क पर धान की रोपाई करते हुए स्थानीय नागरिक

Varanasi : सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23, संत शिरोमणि रविदास मंदिर मार्ग पर पिछले दो महीने से सीवर की समस्या का आरोप लगाकर स्थानीय नागरिकों ने सड़क पर जमें गंदे पानी में धान की रोपाई करके संबंधित अधिकारियों का विरोध दर्ज कराया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सीवर चोक होने के कारण मलजल का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों और दर्शनार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से पठानकोट से आए 2000 से अधिक श्रद्धालुओं को इस गंदे पानी से होकर मंदिर तक पहुंचना पड़ा।

अमन यादव महानगर अध्यक्ष बाबा साहब अंम्बेडकर वाहिनी ने कहा की इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने कई बार संबंधित प्रशासन से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस क्षेत्र के पार्षद, मेयर, विधायक सभी सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी से हैं, और वाराणसी के सांसद स्वयं देश के प्रधानमंत्री हैं, जो हर साल संत रविदास जयंती के अवसर पर यहां आते हैं। इसके बावजूद, इस महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर सीवर की समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

आज स्थानीय निवासियों ने इस प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में सड़क पर धान रोपकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रशासन को जगाने और त्वरित कार्रवाई की मांग के लिए किया गया है, ताकि आने वाले समय में इस पवित्र स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व अमन यादव महानगर अध्यक्ष बाबा साहब अंम्बेडकर वाहिनी समाजवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन में शामिल मुख्य रूप से राकेश यादव, वीरेंद्र यादव, सागर अखिलेश कुमार, विकास कुमार, रामसेवक, कुमकुम, अनमोल सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *