विद्यापीठ में जनसभा की अनुमति न मिलने और स्याही फेंके जाने का आरोप, भेलूपुर में रोकने पर युवाओं ने किया धरना; लंका में छात्रों-प्रोफेसरों ने किया स्वागत
वाराणसी। शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चौरी चौरा, गोरखपुर से शुरू हुई Gen-Z कनेक्ट यात्रा अपने 24वें दिन बनारस पहुंची। साइकिल यात्रा के दौरान युवाओं ने विभिन्न स्थानों पर संवाद किया और शिक्षा, रोजगार व भर्ती परीक्षाओं से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया।
बीते दिन सारनाथ पहुंची यात्रा रविवार को कचहरी स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास पहुंची। यहां कांग्रेस के पूर्वी यूपी प्रभारी वरुण चौधरी सहित जिला और महानगर कांग्रेस की टीम ने यात्रा का स्वागत किया। वरुण चौधरी ने युवाओं के साथ साइकिल चलाकर यात्रा में हिस्सा लिया और उनके मुद्दों के प्रति समर्थन जताया।
विद्यापीठ में जनसभा नहीं हो सकी
यात्रा दोपहर करीब दो बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पहुंची। आयोजकों का आरोप है कि युवाओं की आवाज से घबराकर प्रशासन ने विश्वविद्यालय के गेट बंद कर दिए। इस दौरान एबीवीपी से जुड़े लोगों पर यात्रा में शामिल युवाओं के साथ गाली-गलौज और मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। यात्री दल पर स्याही फेंके जाने का भी आरोप है। इसके चलते विद्यापीठ में प्रस्तावित जनसभा नहीं हो सकी।
आयोजकों ने पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि युवाओं की आवाज को दबाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर यात्रा को रोकने का प्रयास किया गया।

भेलूपुर में रोकने पर युवाओं ने किया धरना
विद्यापीठ गेट पर हुए घटनाक्रम के बाद यात्रा भेलूपुर पहुंची, जहां पुलिस ने इसे करीब आधे घंटे तक रोक दिया। यात्रा को रोके जाने के विरोध में Gen-Z यात्रियों ने मौके पर ही धरना शुरू कर दिया। युवाओं की एकजुटता और विरोध के बाद यात्रा को आगे बढ़ने की अनुमति मिली। इसके बाद कारवां लंका स्थित BHU गेट की ओर रवाना हुआ।
BHU गेट पर पहुंचने पर छात्रों और प्रोफेसरों ने नारों के साथ GEN -Z कनेक्ट यात्रा का स्वागत किया। युवाओं के नारों से लंका गेट गूंज उठा। यहां आयोजित Gen Z जनसभा को जंतर-मंतर आंदोलन की नेत्री नेहा बोरा ने संबोधित किया और युवाओं के संघर्ष एवं उनके मुद्दों के प्रति समर्थन जताया।

जनसभा में देवरिया के युवा रजत सिंह ने भी संबोधन किया। स्कूल की बदहाल स्थिति को सामने लाने के मामले में रजत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की बात सामने आई। इस दौरान युवाओं ने कहा कि एफआईआर, पुलिस का दबाव या प्रशासनिक रोक उनकी आवाज को दबाने में सफल नहीं हो सकती।
20 अगस्त को गोरखपुर से शुरू हुई Gen-Z कनेक्ट यात्रा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से होते हुए 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन लखनऊ पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं के बीच जाकर उनके सवालों को सुनना और शिक्षा, रोजगार तथा समान अवसर के मुद्दों पर व्यापक जनसंवाद खड़ा करना है।
यात्रा के दौरान सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार, निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर रोक, रिक्त पदों को भरने और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों की बदहाल स्थिति, कॉलेजों के इंफ्रास्ट्रक्चर, नई शिक्षा नीति और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवाल भी यात्रा के प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं।

किसानों से भी संवाद करेगी यात्रा
बनारस में हुए घटनाक्रम के बाद यात्रा अगले दिन सुबह मोहनसराय में ट्रांसपोर्ट नगर आंदोलन से प्रभावित किसानों से मुलाकात करेगी। इस दौरान युवाओं के साथ-साथ किसानों से जुड़े सवालों और उनकी समस्याओं को भी संवाद का हिस्सा बनाया जाएगा।
2 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेगी यात्रा
20 अगस्त को गोरखपुर से शुरू हुई GEN-Z कनेक्ट यात्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन लखनऊ पहुंचेगी। यात्रा के माध्यम से युवाओं के बीच जाकर उनके सवालों को सुनने और शिक्षा, रोजगार तथा समान अवसर जैसे मुद्दों पर व्यापक जनसंवाद खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है।

यात्रा में सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर रोक, रिक्त पदों को भरने और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। इसके अलावा स्कूलों की बदहाल स्थिति, कॉलेजों के इंफ्रास्ट्रक्चर, नई शिक्षा नीति और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवाल भी उठाए जा रहे हैं।
बनारस में हुए घटनाक्रम के बाद यात्रा अगले दिन सुबह मोहनसराय में ट्रांसपोर्ट नगर आंदोलन से प्रभावित किसानों से मुलाकात करेगी। इस दौरान युवाओं के साथ किसानों के सवालों को भी संवाद का हिस्सा बनाया जाएगा।
