Varanasi News: काशी में पांचवीं बार गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। जिसके कारण 3 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ाव जारी किया गया है। जिसके कारण गंगा तट के किनारे रहने वाले नागरिक, तीर्थ पुरोहित एवं पंडा सहित अन्य लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

गंगा घाटों पर तर्पण के लिए वाराणसी दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कम जगह मिल रहा है। जिसके कारण पुरोहित लोग सड़क मार्ग पर ही तर्पण करने का कार्य कर रहे हैं। इस सीजन में पांचवीं बार गंगा का जलस्तर बढ़ा है। एक बार फिर अस्सी घाट स्थित जल पुलिस चौकी में बाढ़ का पानी घुस गया है। इसके साथ ही अस्सी घाट का सुबह ए बनारस मंच डूब गया।

जलस्तर में हर घंटे तीन सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हो रही है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से कुछ ही नीचे बह रहा है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से शनिवार की देर शाम जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 68.90 मीटर था। हर घंटे दो सेंटीमीटर की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। दोपहर दो बजे से जलस्तर बढ़ने की रफ्तार तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटा हो गई।

इस वजह से रात आठ बजे जलस्तर 69.21 मीटर पहुंच गया। इससे गंगा के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने लगा। कुछ लोगों को अपना घर तक छोड़ना पड़ा है। अस्सी घाट की सड़क पर गंगा का पानी पहुंच चुका है। सभी 84 घाट की सीढ़ियां पहले से पानी में डूबी हैं।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *