Report – Pritam Singh

वाराणसी। डीएलडब्ल्यू में राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और आपात स्थिति में मदद के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

मंडुआडीह थाना के एसएचओ अजय राज वर्मा और सब इंस्पेक्टर खुशबू राय ने छात्राओं को 1930 साइबर हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 1090 वीमेन पावर लाइन, 108 एंबुलेंस, 181 वीमेन हेल्पलाइन और 102 सहित अन्य सेवाओं के उपयोग के बारे में बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. बृजकिशोर त्रिपाठी ने छात्राओं से विपरीत परिस्थितियों में सतर्क और सजग रहने तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल हेल्पलाइन की मदद लेने की अपील की। इस दौरान हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. शेफालिका राय ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, पुलिसकर्मी और 64 छात्राएं मौजूद रहीं।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *