वाराणसी : पिता की डांट से घर छोड़ कर चला जाने वाले पुत्र की तलाश में वाराणसी में दर -दर भटकने को पिता मजबूर है। पिछले कई दिनों से पुत्र के मिलने की उम्मीद को लेकर वाराणसी के घाटों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं मार्केट में कई दिनों से तलाश कर रहे है ।

गोपालगंज के थावे सेमरा पूरब टोला निवासी सचिन कुमार चौधरी उर्फ मनीष कुमार उम्र 21 वर्ष 9 दिसंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे पिता की डांट से नाराज होकर घर से लापता हो गया है। जिसके बाद वो बनारस आ गया। यहां पर एक रिक्शे वाले के फोन नंबर से घर वालों से संपर्क किया. जिसके बाद परिजन परेशान होकर उसकी तलाश के लिए वाराणसी में दर दर भटक रहे है. परिजनों ने शहर में कई जगह पोस्टर में भी चस्पा किए पर कोई पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों ने सचिन कुमार चौधरी का पता बताने वाले को ₹50,000 रुपया इनाम देने की घोषणा की है।

सचिन कुमार चौधरी उर्फ मनीष कुमार के पिता ने कहा की 9 दिसंबर को पुत्र घर छोड़ा था। जिसके बाद 10 दिसंबर को वाराणसी पहुंचा। इसके बाद हम लोग वाराणसी में उसकी तलाश कर रहे हैं । एक महीने 12 दिन हो गए हैं घर वालो का रो – रो के बुरा हाल है। उन्होंने सचिन उर्फ मनीष से निवेदन किया कही भी हो घर आ जाओ । कोई व्यक्ति कुछ नहीं बोलेगा।

सचिन कुमार चौधरी उर्फ मनीष का पता चलने पर नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें । परिजन आपका सदा आभारी रहेगा

परिवार का मोबाइल नंबर 9693074 317, 6287 930623, 9262 923036 9733 920 9755

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *