वाराणसी : वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा मंगलवार को अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी।

शिवपुर वार्ड के अंतर्गत मीरापुर बसही में लगभग 03 बीघे में श्री रिंकू सिंह द्वारा बिना ले-आउट स्वीकृत कराये अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी। उक्त स्थल पर किये गये अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध आज वार्ड-शिवपुर की प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

सारनाथ वार्ड के अंतर्गत ग्राम-खानपुर, गाजीपुर रोड संदाहा चौराहा हाई-वे के पास में लगभग 04 बीघे में शंभू सिंह पटेल व त्रिभुवन पटेल द्वारा बिना ले-आउट स्वीकृत कराये अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी। उक्त स्थल पर किये गये अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध आज सारनाथ की प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *