काशी बंगाली स्वर्ण शिल्पी सोसायटी वाराणसी के तत्वावधान में 28 जनवरी दिन रविवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मैदान में एक दिवसीय क्रिकेट टुर्नामेन्ट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 8 टीमें भाग ले रही है। जिसमें यूपी के कई जिलों की टीम भाग लेंगी।

इस टुर्नामेन्ट के मुख्य अतिथि के रूप में उ०प्र० सरकार में राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालुगुरू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुकेश कुमार पंत सचिव महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, सत्यनारायण सेठ अध्यक्ष उ०प्र० स्वर्णकार संघ, शैलेश वर्मा महामंत्री उ०प्र० स्वर्णकार संघ होंगे। यह जानकारी काशी बंगाली स्वर्ण शिल्पी सोसायटी के अध्यक्ष भक्ति मैत्री द्वारा प्रेसवार्ता कर दी गई।

भक्ति मैत्री ने बताया की हमारे संगठन का रजिस्ट्रेशन कराए 8 साल हो गया है। हम लोग पिछले सात सालों से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस साल भी यह आयोजन 28 जनवरी को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खेल मैदान में किया जा रहा है। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को पुरस्कार दिया जाता है।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *