रिपोर्ट – रोहित गुप्ता
वाराणसी। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के बाद वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मालाओं और बुके के साथ समर्थकों ने उन्हें जीत की बधाई दी। इस दौरान पूरा माहौल नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, सुनील बंसल और विधायक सौरभ श्रीवास्तव के जयघोष से गूंज उठा।
सोनारपुरा से रानी भवानी कटरा तक निकाला भव्य जुलूस
इसके बाद विधायक के नेतृत्व में रानी भवानी कटरा से सोनारपुरा तक और पुनः सोनारपुरा से रानी भवानी कटरा तक सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं विधायक भी उत्सव में शामिल होकर झूमते नजर आए। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी ने आयोजन को और भी खास बना दिया, जहां देशभक्ति गीतों पर उनका उत्साह देखने योग्य था।
हर-हर महादेव, जय श्री राम के लगे नारे
पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव”, “जय श्री राम” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से गूंजता रहा। साथ ही शीर्ष नेतृत्व के समर्थन में भी लगातार नारेबाजी होती रही। यह विजय जुलूस न केवल जीत का उत्सव था, बल्कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का भी प्रदर्शन बना।

तीन राज्यों में बहेगी विकास की गंगा
इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों, गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के नेतृत्व की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में विकास की गंगा तीन राज्यों में प्रवाहित होगी।
विजय जुलूस में शामिल लोग
कार्यक्रम में अभिषेक मिश्रा, रामगोपाल वर्मा, राजेश यादव चल्लू, अमित राय, चन्द्रनाथ मुखर्जी, विजय द्विवेदी, सोमनाथ यादव, जीतेन्द्र पटेल, अनुराग शर्मा, रोहित गुप्ता, अमित सिंह चिंटू, शिवा वर्मा, राजीव सिंह पटेल, सीमा वर्मा, प्रिंस केसरी, प्रिंस द्विवेदी, पीयूष भट्टाचार्य, सौरभ सिंह मुन्ना, कुशाग्र श्रीवास्तव, सुधीर जायसवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रवीण त्रिपाठी, रवि जायसवाल, विक्रम विज, अभिनेष सिंह, राहुल जायसवाल, स्वास्तिक श्रीवास्तव, सुमन यादव, गौरी यादव, सीता गुप्ता, रत्नेश्वर मोदनवाल, सूरज वर्मा, बिट्टू केसरी, मंटू केसरी, मयंक मिश्रा, सृजन श्रीवास्तव, सूरज पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
