Spread the love

वाराणसी । विश्व के लोकप्रिय एवं सर्वमान्य नेता, काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित स्वर्णिम 9 साल पूर्ण होने पर शुक्रवार की देर शाम गोलघर स्थित पराड़कर स्मृति भवन के गर्दे सभागार में वाराणसी संसदीय क्षेत्र के व्यापारिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि व्यापारिक वर्ग ही राष्ट्र के लिए सर्वस्व समर्पित करता है। व्यापारी अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है, इसलिए वह देश का रीढ़ होता है।

वाराणसी व्यापार मंडल के प्रमोद अग्रहरी, सनी जौहर, श्री जी गौ सेवा ट्रस्ट की बबीता चौरसिया, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संदीप चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के किशोर सेठ, संजय अग्रवाल गिरिराज, सुमित सर्राफ, गोपाल सेठ, महानगर उद्योग व्यापार समिति के प्रेम मिश्रा, सोमनाथ विश्वकर्मा, अग्रवाल समाज के संतोष कुमार अग्रवाल, इंदु भूषण गुप्त, महिला व्यापार मंडल की सुनीता सोनी, हुकूलगंज का व्यापार मंडल मनोज अग्रहरी, जंसा व्यापार मंडल शुभम सिंह, हरहुआ व्यापार मंडल वीरेंद्र जायसवाल, पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल सविता सिंह, सुष्मिता सेठ, कबीर रोड व्यापार मंडल सोहनलाल चौरसिया, पांडेपुर व्यापार मंडल बबलू चौहान, ठेला पटरी व्यापार समिति अभिषेक निगम समेत दर्जनों व्यापार मंडल के प्रमुख सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी जनसंघ हुआ करता था, दीपक चुनाव चिन्ह हुआ करता था तब भी देश का व्यापारी जनसंघ को ही वोट देता था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जीवंत रखने तथा प्रचारक देने का काम भी व्यापारिक वर्ग ही करता है। जब-जब राष्ट्र के ऊपर संकट आता है, यही व्यापारिक वर्ग आगे बढ़कर राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।

उन्होंने कोरोना काल की चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना काल में सभी प्रतिष्ठाने बंद हो गई थी, मगर सभी देशवासियों की सहायता भी यही व्यापारिक वर्ग ने किया। जैसे व्यापारी संपत्ति की रक्षा करता है, वैसे ही व्यापारिक वर्ग भारतीय जनता पार्टी का भी संरक्षण करता है।
इसके पूर्व अतिथियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

व्यापारिक सम्मेलन के प्रारंभ में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने विषय प्रस्तावना रखते हुए कहा कि समय परिस्थितियों और संकट के समय में व्यापारिक वर्ग ही सदैव चिंतन करता है तथा विपरीत परिस्थितियों में लाखों नौजवानों को रोजगार भी मुहैया कराता है। विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने कहा कि 9 साल के गौरव को काशी का प्रत्येक नागरिक बड़े ही आत्म भाव से स्वीकार करता है।

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों की बड़ी भूमिका होती है। पीएम मोदी के ही नेतृत्व में अर्थव्यवस्था इतनी सुदृढ़ हुई थी ब्रिटेन को पछाड़ दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारी जुबान का पक्का व ईमानदार होता है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूती व्यापारी देता है तथा व्यापारी को सुरक्षित माहौल मोदी व योगी की सरकार दे रही है। व्यापारिक सम्मेलन का अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा तथा संचालन नवीन कपूर ने किया।

इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल विधायक व पूर्व मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, राहुल सिंह, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, शैलेंद्र मिश्रा, संदीप केसरी, आत्मा विशेश्वर, डॉ गीता शास्त्री, अभिषेक मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव सहित मंडल अध्यक्ष एवं पार्षदगण मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *