Varanasi News: महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। महाराष्ट्र में हिंदी भाषा बोलने पर हिंसात्मक वीडियो सामने आ रहा है। इसी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक मैसेज देने को लेकर बुधवार को मुंबई से चलकर वाराणसी पहुंचे लोकमान एक्सप्रेस से आए मराठी यात्रियों का कैंट रेलवे जंक्शन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान हाथों में शिवाजी महाराज, वीर सावरकर एवं भारत माता की तस्वीर हाथों में लिए हुए थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र से आएं यात्रियों का गुलाब के पंखुड़ियों की वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान तिलक लगाकर एवं मिठाई भी खिलाकर पैर छू कर अतिथि देवों भवों के तहत स्वागत किया।

 

बीजेपी ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल नेतृत्व में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता ने महाराष्ट्र से आएं मराठी यात्रियों का फूलों से वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदी भाषा पूरे राष्ट्र की एक भाषा है।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे एवं राज ठाकरे द्वारा आगामी निकाय चुनाव में राजनीतिक फायदे को लेने के लिए राष्ट्रभाषा का अपमान कर वोट बैंक की राजनीति करने के लिए यूपी बिहार के गए हुए बेरोजगारों पर अत्याचार किया जा रहा है. महाराष्ट्र में कहा जा रहा है कि अगर मराठी भाषा नहीं आती तो आप महाराष्ट्र को छोड़कर चले जाओ, मारपीट की घटना सुनाई दे रही है। यह अत्यंत गंभीर विषय है क्योंकि राष्ट्रभाषा हिंदी है।

महाराष्ट्र से यूपी लौटे एक युवक ने कहा कि हम लोगों को लगातार वहां पर मराठी ना बोलने की वजह से प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि हिंदी राष्ट्रभाषा है। अगर हमें मराठी नहीं आती तो वहां पर कुछ लोगों के द्वारा हम पर अत्याचार किया जा रहा है। हिंदी भाषी लोगों को मारने पीटने का भी काम किया जा रहा है।

यह बहुत ही गलत है. महाराष्ट्र में मराठी बोलना अनिवार्य हो यह जरूरी नहीं है. युवक ने आगे कहा कि यूपी बिहार सरकार हम लोगों के लिए बेरोजगार दूर करने के लिए बड़े कदम उठाए. जिससे हम किसी को भी यहां से पलायन करके और रोटी के लिए महाराष्ट्र में ना जाना पड़े.

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *