वाराणसी : टोडरपुर गांव के सामने हाईवे स्थित सर्विस रोड पर सरदार पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को लगभग रात्रि में 8 बजे राजातालाब की ओर से मोहनसराय अपने घर जाते समय डीसीएम ट्रक के टक्कर से बाइक सवार मोहनसराय निवासी बाइक मिस्त्री सतीश विश्वकर्मा का लड़का विक्की विश्वकर्मा उम्र 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर के दौरान विक्की विश्वकर्मा को सर में तथा सीने पर गहरा चोट लगा है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने डीसीएम ट्रक को ड्राइवर मौके पर पकड़ लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मोहनसराय चौकी इंचार्ज हरिकेश सिंह ने ड्राइवर समेत उक्त ट्रक को अपने कब्जे में लिया।

तथा परिजनों ने उक्त गंभीर रूप से घायल विक्की विश्वकर्मा को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार टोडरपुर गांव के सामने हाईवे के किनारे बाइक रिपेयरिंग करने की दुकान से मोहनसराय चौराहा स्थित अपने घर जा रहा था।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *