वाराणसी के सरायनंदन वार्ड में ₹110 करोड़ की लागत से 55 KM सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। महापौर अशोक तिवारी और विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भूमि पूजन किया। 8 महीने में पूरा होगा काम।

वाराणसी। कैंट विधानसभा क्षेत्र के सरायनंदन वार्ड में सीवर और पेयजल की समस्या से जूझ रहे हजारों लोगों के लिए रविवार को बड़ी सौगात मिली। सरायनंदन दशमी रामलीला मैदान में करीब ₹110 करोड़ की लागत से सीवर पाइपलाइन, पेयजल पाइपलाइन और गृह संयोजन से जुड़े विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी और कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव शामिल हुए। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

55 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछेगी

परियोजना के तहत सरायनंदन वार्ड में करीब 55 किलोमीटर लंबी सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही घरों को सीवर और पेयजल व्यवस्था से जोड़ने के लिए गृह संयोजन का काम भी किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक पूरे कार्य को 8 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

 

 

बारिश में जल निकासी बनी थी बड़ी समस्या

स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या ने परेशानी बढ़ा दी थी। कई स्थानों पर पानी की निकासी समय पर नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी तरह सीवर और पेयजल की पुरानी व्यवस्था को लेकर भी लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही हैं।

इन समस्याओं को देखते हुए वाराणसी के विभिन्न वार्डों में सीवर और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का बजट स्वीकृत किया गया है। इसी क्रम में रविवार को सरायनंदन वार्ड में परियोजना का भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की गई।

स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत

नई सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछने के बाद जल निकासी, सीवर व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं में सुधार की उम्मीद है। भूमि पूजन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और परियोजना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्य बताया गया।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *