वाराणसी। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 का शंखनाद होने के बाद किसी भी पार्टी ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है, सबसे पहले अपना दल कमेरवादी पार्टी ने सबसे पहले अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें 20 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है।

इस लिस्ट जारी करने के बाद समाजवादी पार्टी को एक बड़ा धक्का लगा है। जिसमें समाजवादी पार्टी एवं अपना दल कमेरावादी पार्टी में गठबंधन के आकलन लगाए जा रहे थे जो टूटते हुए नजर आ रहे हैं। वाराणसी के नगर निगम की 100 सीटों में 20 सीटों पर अपना दल कमेरावादी ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है।

पार्टी के प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश ने बताया कि अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीएल पटेल की अनुमति से जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल एवं नगर निकाय वाराणसी के चुनाव प्रभारी राजेश प्रधान ने बुधवार को वाराणसी नगर निगम के 20 पार्षद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

उन्होंने बताया गुरुवार को राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक में महापौर के उम्मीदवार का नाम तय कर लिया जाएगा और शुक्रवार तक अन्य प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।

वाराणसी नगर निगम के लिए पार्षदों की पहली लिस्ट

वार्ड 6 मंडुवाडीह (सुरक्षित) से साजन कुमार सोनकर,

वार्ड 14 गणेशपुर से प्रमोद कुमार सिंह,

वार्ड 16 सरसौली से सच्चिदानंद ब्रह्मचारी,

वार्ड 33 करौदी से संतोष पटेल,

वार्ड 56 लालपुर मीरापुर बसही से इंजीनियर आकांक्षा सिंह पटेल,

वार्ड 7 लोको छित्तूपुर से जितेंद्र मौर्य,

वार्ड 10 शिवपुरवा से सुषमा पटेल,

वार्ड 12 गोलाघाट रामनगर से नगीना देवी,

वार्ड 15 राजघाट से संगीता दुबे,

वार्ड 23 सीरगोवर्धनपुर से प्रीति यादव,

वार्ड 28 सरायनंदन से संजय केशरी,

वार्ड 29 तुलसीपुर से कलावती बिन्द,

वार्ड 34 नदेसर से रामनाथ चौहान,

वार्ड 36 चौकाघाट से सदानंद कुशवाहा,

वार्ड 40 चेतगंज से संदीप गुप्ता,

वार्ड 46 पिचाशमोचन से गणेश चौबे,

वार्ड 45 जोल्हा उत्तरी से मुस्तकीम अंसारी,

वार्ड 47 विरदोपुर से किरन देवी,

वार्ड 48 सुजाबाद डोमरी से सविता पटेल,

वार्ड 51 भेलपुर से सुलेखा शर्मा अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *